Jo Tum Kaho

· Notion Press
4.0
ការវាយតម្លៃ 2
សៀវភៅ​អេឡិចត្រូនិច
164
ទំព័រ
ការវាយតម្លៃ និងមតិវាយតម្លៃមិនត្រូវបានផ្ទៀងផ្ទាត់ទេ ស្វែងយល់បន្ថែម

អំពីសៀវភៅ​អេឡិចត្រូនិកនេះ

जो तुम कहो को आप एक शायराना गुलदस्ता कह सकते हैं | लेकिन, इस गुलदस्ते के फूल गुज़रते वक़्त के साथ और भी ताज़ा, खुशनुमा, और शोख़ होते जाते हैं | प्रशान्त की लिखी शायरियाँ, जो पिछले बीस सालों से इंटरनेट और अखबारों में जगह बनाती रही हैं, अब एक किताब की शक्ल में ढल चुकी हैं | हर गीत या नज़्म अपने आप में एक कहानी का सा मजमूं पेश करती है | सीधे सादे अलफ़ाज़ को लेकर इस ख़ूबसूरती से अहसासों और जज़्बात की माला में पिरोया गया है के हर शायरी खुद ब खुद पढ़ने वाले के ज़हन में एक तस्वीर सी खींच देती है और कहानी अपने आप बयां हो जाती है | 

शायर ने गहरी और बड़ी बातों को बयां करने के लिए जिन लफ़्ज़ों को चुना है, वो आसानी से समझ आते हैं | और यही वो अदा है जो इस दीवान की ख़ूबसूरती को हर दिल में मुकाम पाने के लिए मजबूर कर देती है | इतने रंग लेकर जो गीत लिखे गए हैं, वो यक़ीनन आपकी ज़िन्दगी के हमसफ़र साबित होंगे |

ការដាក់ផ្កាយ និងមតិវាយតម្លៃ

4.0
ការវាយតម្លៃ 2

អំពី​អ្នកនិពន្ធ

प्रशान्त की शायरियाँ एक अरसे से उनके चाहने वालों में मशहूर रही हैं | जहाँ वो इंटरनेट (shayarana.com), अखबारों, और सोशल मीडिया के ज़रिये अपने ख़यालात दुनिया से साझा करते रहते हैं, प्रशान्त अक्सर शायरी की दुनिया में होने वाली प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेते रहते हैं | हाल ही में दिल्ली सरकार और ‘DelhiILoveYou’ द्वारा आयोजित #MyDilliStory में प्रशान्त की शायरी हज़ारों में से चुनी गई थी और इसे दिल्ली के साकेत सिटी हॉस्पिटल की प्रमुख दीवार पर उकेरा भी गया है.| प्रशान्त के मुख़्तलिफ़ अंदाज़ को ख़ास पसंद किया जाता रहा है जिसमें वो जीवन और प्रेम की विभिन्न गहरी बातों को सरलता से कह देते हैं | 


शायरी के शौक़ीन प्रशान्त को ये हुनर उनकी माता श्रीमती सुलेखा श्रीवास्तव और पिता श्री वीरेंद्र श्रीवास्तव से विरासत में मिला है | प्रशान्त एक आईटी प्रोफेशनल हैं और अपने ख़ाली वक़्त में कहानियाँ, उपन्यास, गीत इत्यादि लिखते रहते हैं | प्रशान्त का पहला उपन्यास ‘Life's Like That’ साल 2013 में अंग्रेज़ी में प्रकाशित हुआ था | प्रशांत अंग्रेज़ी समाचार पत्रों में अब तक सैकड़ों लेख लिख चुके हैं |  


प्रस्तुत किताब “जो तुम कहो” , प्रशान्त के शायराना मिजाज़ का अक्स है, जिसमें हर रंग के ख़याल शायरी की शक्ल में लिखे गए हैं | ये ऐसे गीत हैं जो अपनी धुन साथ लेकर चलते हैं, आप पढ़ते हुए वो धुन खुद सुन पाएंगे और आपका सौंदर्य बोध आपको जज़्बात के दरिया में उफनती गीत रुपी लहरों में बहा ले जायेगा | 


Instagram: pecificcreation

Twitter: pecificcreation

Website: http://www.pecificcreation.com/


វាយតម្លៃសៀវភៅ​អេឡិចត្រូនិកនេះ

ប្រាប់យើងអំពីការយល់ឃើញរបស់អ្នក។

អាន​ព័ត៌មាន

ទូរសព្ទឆ្លាតវៃ និង​ថេប្លេត
ដំឡើងកម្មវិធី Google Play Books សម្រាប់ Android និង iPad/iPhone ។ វា​ធ្វើសមកាលកម្ម​ដោយស្វ័យប្រវត្តិជាមួយ​គណនី​របស់អ្នក​ និង​អនុញ្ញាតឱ្យ​អ្នកអានពេល​មានអ៊ីនធឺណិត ឬគ្មាន​អ៊ីនធឺណិត​នៅគ្រប់ទីកន្លែង។
កុំព្យូទ័រ​យួរដៃ និងកុំព្យូទ័រ
អ្នកអាចស្ដាប់សៀវភៅជាសំឡេងដែលបានទិញនៅក្នុង Google Play ដោយប្រើកម្មវិធីរុករកតាមអ៊ីនធឺណិតក្នុងកុំព្យូទ័ររបស់អ្នក។
eReaders និង​ឧបករណ៍​ផ្សេង​ទៀត
ដើម្បីអាននៅលើ​ឧបករណ៍ e-ink ដូចជា​ឧបករណ៍អាន​សៀវភៅអេឡិចត្រូនិក Kobo អ្នកនឹងត្រូវ​ទាញយក​ឯកសារ ហើយ​ផ្ទេរវាទៅ​ឧបករណ៍​របស់អ្នក។ សូមអនុវត្តតាម​ការណែនាំលម្អិតរបស់មជ្ឈមណ្ឌលជំនួយ ដើម្បីផ្ទេរឯកសារ​ទៅឧបករណ៍អានសៀវភៅ​អេឡិចត្រូនិកដែលស្គាល់។