KHWAB AANKHON KE

Geel Infix Publishing Services
5,0
1 ຄຳຕິຊົມ
ປຶ້ມອີບຸກ
100
ໜ້າ
ບໍ່ໄດ້ຢັ້ງຢືນການຈັດອັນດັບ ແລະ ຄຳຕິຊົມ ສຶກສາເພີ່ມເຕີມ

ກ່ຽວກັບປຶ້ມ e-book ນີ້

बात ज़रा अजीब है! किस्से-कहानियों में हिंसा, गंदगी, गरीबी, कलंक या गुनाह को ज़्यादा तारीफ़ें मिलती हैं। ओज और जोश की लेखनी में ज़्यादा वाह-वाही मिलती है। समाज-सुधार, देशभक्ति, माता-पिता या संतान के ऊपर आधारित लेखनी को ऊँचे पायदान पर परखा जाता है, लेकिन प्रेम और शृंगार, संघर्ष करते नज़र आते हैं, जबकि प्रेम ही तो सबसे मूलभूत विचार है जहाँ से सारे अच्छे विचारों की नदियों को उद्गम मिलता है।

दीपशिखा ने इसी प्रेम को गहराई से लिखा है और कोशिश की है उसे वह मुक़ाम देने की, जिसका वह हमेशा से हकदार है। उनकी लिखी यह सारी कविताएँ बहुत ही सराहनीय हैं, लेकिन ‘तुम! हाँ तुम ही हो,’ ‘शर्माना कोई तुमसे सीखे,’ ‘दूर कहीं बादल,’ ‘यादों की नरम घास,’ ‘मेरी हर बात पर ऐतराज़,’ ‘झूठ पकड़ा गया’ जैसी कविताएँ उनकी लेखनी की क़ाबिलियत को बताती हैं। कुछ कविताएँ बहुत ही सरल, तो कुछ बहुत ही गहरे भाव लिए हुए हैं और यह गहराई उनकी लिखी ‘बलात्कार’ कविता से जाहिर होती है। साथ ही है ‘श्याम सुनो’ कविता बहुत-बहुत ही ज़्यादा शानदार बन पड़ी है। 

ການຈັດອັນດັບ ແລະ ຄຳຕິຊົມ

5,0
1 ຄຳຕິຊົມ

ກ່ຽວກັບຜູ້ຂຽນ

आप दीपशिखा गोंड 'शिखा' मूल रूप से मऊ, उत्तर प्रदेश की निवासी हैं और वर्तमान समय में जामनगर, गुजरात में निवास करती हैं। आपने अपनी स्कूली शिक्षा मऊ, कानपुर से पूर्ण की, तत्पश्चात व्यावसायिक शिक्षा कानपुर विश्वविद्यालय से बी.टेक. की उपाधि प्राप्त की। वर्तमान समय में आप गृहिणी हैं।

 

लेखन में आपकी रुचि बाल्यकाल से ही थी। आप अपने भावों को शब्द रूप देकर काव्य रचना करते थे, परंतु उचित रूप से साहित्यिक वातावरण के अभाव में तत्कालीन समय में काव्य सृजन के बीज अंकुरित मात्र होकर रह गए और पल्लवित पुष्पित नहीं हो पाए। गत 3 वर्षों से आपके भीतर साहित्य सृजन की भावना जागृत हुई है और आप सतत् रूप से लेखन में सक्रिय हैं। वर्तमान समय में विभिन्न सामाजिक पटलों पर अपनी लेखनी सक्रिय रूप से चला रही हैं।

भाषा के स्तर पर आप उर्दू शब्दों से युक्त खड़ी बोली हिंदी का प्रयोग करती हैं। आप गद्य और पद्य दोनों विधाओं में लेखन करती है, परंतु पद्य विधा आपके हृदय के अधिक समीप है। आपके लेखन का प्रिय विषय 'प्रेम' है। आपकी 'फाग', हिंदी कविता संग्रह पूर्व में प्रकाशित हो चुकी है। आपकी लेखनी का स्वाभाव बेहद सरल एवं स्नेहाभिषिक्त रहता है, जो कि हर वर्ग के पाठकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सहायक रहता है।

ໃຫ້ຄະແນນ e-book ນີ້

ບອກພວກເຮົາວ່າທ່ານຄິດແນວໃດ.

ອ່ານ​ຂໍ້​ມູນ​ຂ່າວ​ສານ

ສະມາດໂຟນ ແລະ ແທັບເລັດ
ຕິດຕັ້ງ ແອັບ Google Play Books ສຳລັບ Android ແລະ iPad/iPhone. ມັນຊິ້ງຂໍ້ມູນໂດຍອັດຕະໂນມັດກັບບັນຊີຂອງທ່ານ ແລະ ອະນຸຍາດໃຫ້ທ່ານອ່ານທາງອອນລາຍ ຫຼື ແບບອອບລາຍໄດ້ ບໍ່ວ່າທ່ານຈະຢູ່ໃສ.
ແລັບທັອບ ແລະ ຄອມພິວເຕີ
ທ່ານສາມາດຟັງປຶ້ມສຽງທີ່ຊື້ໃນ Google Play ໂດຍໃຊ້ໂປຣແກຣມທ່ອງເວັບຂອງຄອມພິວເຕີຂອງທ່ານໄດ້.
eReaders ແລະອຸປະກອນອື່ນໆ
ເພື່ອອ່ານໃນອຸປະກອນ e-ink ເຊັ່ນ: Kobo eReader, ທ່ານຈຳເປັນຕ້ອງດາວໂຫຼດໄຟລ໌ ແລະ ໂອນຍ້າຍມັນໄປໃສ່ອຸປະກອນຂອງທ່ານກ່ອນ. ປະຕິບັດຕາມຄຳແນະນຳລະອຽດຂອງ ສູນຊ່ວຍເຫຼືອ ເພື່ອໂອນຍ້າຍໄຟລ໌ໄໃສ່ eReader ທີ່ຮອງຮັບ.