मनोज अग्रवाल पेशे से व्यवसायी हैं, लेकिन लंबे समय से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। इन्होंने बंगलौर विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। पिछले कई वर्षों से ‘पीपल फॉर नेशन’ नाम की संस्था बनाकर चुनाव सुधार के विषय पर काम कर रहे हैं। सुशासन और राजनीति में व्यवस्थागत बदलाव में इनकी विशेष रुचि है। इन विषयों पर इनके लेख कई पत्रपत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। मनोज अग्रवाल राम सुमरनी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी भी हैं। यह ट्रस्ट चैरिटेबल क्लीनिक, कंप्यूटर सेंटर और गरीब बच्चों को स्कॉलरशिप देने का काम करता है।