12 अप्रैल, 1961 को सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर उनका अंतरिक्ष यान ‘वोस्तक-1’ रूस के अंतरिक्ष केंद्र से निकला और पृथ्वी की सतह से उठकर एक घंटे अड़तालीस मिनट में उसने अपना मिशन पूरा कर लिया। और सुबह ठीक 10 बजकर 55 मिनट पर पृथ्वी की सतह पर लौट आया। इस उपलब्धि से यूरी गागरिन विश्व मीडिया के लिए आकर्षण के केंद्र बन गए और इस उपलब्धि को हासिल करनेवाले पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में दुनिया में प्रसिद्ध हो गए।
यूरी गागरिन का जन्म 9 मार्च, 1934 को हुआ। उनका परिवार पश्चिमी रूस में क्लूशिनो नाम के जिस गाँव में रहता था, वह बेलारूस की सीमा के पास है। उस समय रूस को यू.एस.एस.आर. (यूनाइटेड स्टेट्स सोवियत रिपब्लिक) या सोवियत रूस के नाम से जाना जाता था। यूरी चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थे और एक खेत में बने घर में रहते थे, जहाँ उनके पिता एलेक्सी इवानोविच बढ़ई का काम किया करते थे। उनकी माँ अन्ना गागरिन दूध की डेयरी में काम करती थीं।