यह कहानी एक और मुद्दे को सामने लाती है कि विज्ञान और ज्योतिष विद्या जैसे साधन इंसान को हिम्मत और सही रास्ता दिखाने के लिए हैं, ना कि गुमराह करने के लिए।
--
Call Us : +91 - 7017993445
Visit - https://www.rajmangalpublishers.com
Fb - http://www.facebook.com/rajmangalpublishers
Insta - https://instagram.com/rajmangalpublishers
Twitter - http://www.twitter.com/R_Publishers
http://rajmangalpublishers.com/book-store/
https://www.rajmangalpublishers.com/contact-us/
https://www.rajmangalpublishers.com/about-us/
https://www.rajmangalpublishers.com/submission
कनाडा में रह रहीं, भारत की युवा हिन्दी लेखिका सिम्मी गुप्ता का जन्म एक सिख परिवार में हुआ था और शादी एक हिन्दू परिवार में। सिम्मी जी की ज़िन्दगी का ये पहलू भी किसी रोमांचक कहानी से कम नहीं है। सिम्मी जी ने जीव विज्ञान से स्नातक (B.Sc) किया है। शादी के बाद अपने पति के साथ अनेक देशों में रहीं और 2003 में अपने पति और बेटे के साथ कनाडा में आ कर बस गयीं। शुरूआती समय कठिन संघर्षों भरा रहा। सिम्मी जी उन्हीं दिनों एक बेटी की माँ भी बन चुकीं थीं। वहाँ इन्होंने आगे की शिक्षा हासिल की और सरकारी नौकरी हासिल कर ली। किन्तु पारिवारिक ज़िम्मेदारियों के चलते कुछ समय बाद यह सरकारी नौकरी छोड़ दी। अब एक गृहणी के तौर पर पूरे परिवार को सम्हालने की ज़िम्मेदारी के साथ-साथ लिखना भी शुरू कर दिया था। सिम्मी जी हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेज़ी और पंजाबी में भी बखूबी लिखती हैं। यही नहीं, इन्हें पाक कला और किताबें पढ़ने के साथ-साथ कई भारतीय पारंपरिक नृत्यों का भी ख़ूब ज्ञान है।ञान है।