Edison: Adrushya Niyamo Ka Gyata

WOW PUBLISHINGS PVT LTD
4.5
51 రివ్యూలు
ఈ-బుక్
150
పేజీలు
రేటింగ్‌లు, రివ్యూలు వెరిఫై చేయబడలేదు  మరింత తెలుసుకోండి

ఈ ఇ-పుస్తకం గురించి

आंतरिक क्षमता का बल्ब प्रकाशित करें

यह पुस्तक थॉमस अल्वा एडिसन की जीवनी नहीं है| यह एक ऐसे इंसान का चित्रण है, जिसने अपनी आंतरिक क्षमता को खोजकर, प्रकाशित किया| यह पुस्तक न सिर्फ एडिसन को सफल बनानेवाले कारकों पर प्रकाश डालती है बल्कि उनके जीवन के अनेक किस्सों के माध्यम से उनकी ऐसी चारित्रिक विशेषताओं की व्याख्या भी करती है, जिनके बल पर वे रचनात्मक एवं आविष्कारिक सफलता के शिखर तक पहुँचे| यह पुस्तक उन अदृश्य नियमों को भी समझाती है, जिन्होंने चार वर्ष की आयु तक बोल न पानेवाले बालक को ऐसे व्यक्तित्व में बदल दिया, जो आगे चलकर औद्योगिक क्रांति का पथ प्रदर्शक बना|

स्वयं एडिसन के शब्दों में – ‘मेरा मानना है कि यह संसार असीमित ज्ञान से ही चलता है| हमारे आस-पास जो कुछ भी मौजूद है, हर वह चीज जिसका एक भौतिक अस्तित्व है, उसके पीछे प्रकृति के अनंत नियम काम करते हैं| यह अकाट्य सच्चाई गणित की तरह ही यथार्थपूर्ण है|’

सफलता की कोई भी महान गाथा संयोगवश नहीं बनती| उसके पीछे इन नियमों की बुनियाद भी होती है| ये सारे नियम कोई रहस्यमय चीज़ नहीं हैं| आप भी इनकी सहायता से अपनी आंतरिक क्षमता को उजागर कर सकते हैं| सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रस्तुत पुस्तक इन नियमों का व्यावहारिक ज्ञान देकर आपको और अधिक सशक्त बनाती है|

రేటింగ్‌లు మరియు రివ్యూలు

4.5
51 రివ్యూలు

రచయిత పరిచయం

सरश्री की आध्यात्मिक खोज का सफर उनके बचपन से प्रारंभ हो गया था। इस खोज के दौरान उन्होंने अनेक प्रकार की पुस्तकों का अध्ययन किया। इसके साथ ही अपने आध्यात्मिक अनुसंधान के दौरान अनेक ध्यान पद्धतियों का अभ्यास किया। उनकी इसी खोज ने उन्हें कई वैचारिक और शैक्षणिक संस्थानों की ओर बढ़ाया। इसके बावजूद भी वे अंतिम सत्य से दूर रहे।

उन्होंने अपने तत्कालीन अध्यापन कार्य को भी विराम लगाया ताकि वे अपना अधिक से अधिक समय सत्य की खोज में लगा सकें। जीवन का रहस्य समझने के लिए उन्होंने एक लंबी अवधि तक मनन करते हुए अपनी खोज जारी रखी। जिसके अंत में उन्हें आत्मबोध प्राप्त हुआ। आत्मसाक्षात्कार के बाद उन्होंने जाना कि अध्यात्म का हर मार्ग जिस कड़ी से जुड़ा है वह है - समझ (अंडरस्टैण्डिंग)।

सरश्री कहते हैं कि ‘सत्य के सभी मार्गों की शुरुआत अलग-अलग प्रकार से होती है लेकिन सभी के अंत में एक ही समझ प्राप्त होती है। ‘समझ’ ही सब कुछ है और यह ‘समझ’ अपने आपमें पूर्ण है। आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्ति के लिए इस ‘समझ’ का श्रवण ही पर्याप्त है।’

सरश्री ने ढाई हज़ार से अधिक प्रवचन दिए हैं और सौ से अधिक पुस्तकों की रचना की हैं। ये पुस्तकें दस से अधिक भाषाओं में अनुवादित की जा चुकी हैं और प्रमुख प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित की गई हैं, जैसे पेंगुइन बुक्स, हे हाऊस पब्लिशर्स, जैको बुक्स, हिंद पॉकेट बुक्स, मंजुल पब्लिशिंग हाऊस, प्रभात प्रकाशन, राजपाल अ‍ॅण्ड सन्स इत्यादि।

ఈ ఈ-బుక్‌కు రేటింగ్ ఇవ్వండి

మీ అభిప్రాయం మాకు తెలియజేయండి.

పఠన సమాచారం

స్మార్ట్‌ఫోన్‌లు, టాబ్లెట్‌లు
Android మరియు iPad/iPhone కోసం Google Play Books యాప్‌ ని ఇన్‌స్టాల్ చేయండి. ఇది మీ ఖాతాతో ఆటోమేటిక్‌గా సింక్ చేయబడుతుంది మరియు మీరు ఆన్‌లైన్‌లో ఉన్నా లేదా ఆఫ్‌లైన్‌లో ఉన్నా చదవడానికి మిమ్మల్ని అనుమతిస్తుంది.
ల్యాప్‌టాప్‌లు, కంప్యూటర్‌లు
మీ కంప్యూటర్ వెబ్ బ్రౌజర్ ఉపయోగించి Google Playలో కొనుగోలు చేసిన ఆడియోబుక్‌లను మీరు వినవచ్చు.
eReaders మరియు ఇతర పరికరాలు
Kobo eReaders వంటి e-ink పరికరాలలో చదవడానికి, మీరు ఫైల్‌ను డౌన్‌లోడ్ చేసి, దాన్ని మీ పరికరానికి బదిలీ చేయాలి. సపోర్ట్ చేయబడే ఈ-రీడర్‌లకు ఫైళ్లను బదిలీ చేయడానికి వివరణాత్మక సహాయ కేంద్రం సూచనలను ఫాలో చేయండి.