Mere Alfaaz Tumhare Sath: Poetry

· Uttkarsh Prakashan
৫.০
১৮টি রিভিউ
ই-বুক
120
পৃষ্ঠা
রেটিং ও রিভিউ যাচাই করা হয়নি  আরও জানুন

এই ই-বুকের বিষয়ে

हिंदी साहित्य अपनी अनेक विधाओं से समाज को नई दिशा प्रदान कर रहा है। प्रत्येक रचनाकार के भावों का विस्तृत आकाश है, वह अपने चिंतन की उड़ान जिस ओर चाहे भर सकता है, भाव प्रकट कर सकता है। काव्य में मुक्त रचनाएं ऐसी विधा है, जो विशिष्ट निष्कर्ष प्रदान करती है। रचनाकार श्री जगमोहन कुशवाहा की कृति ‘मेरे अल्फाज़ तुम्हारे साथ’ निःसंदेह मर्म को छू जाने वाली भावनाओं का दर्पण है, जो रचनाकार ने अपने इर्द-गिर्द जांचा-भोगा और महसूसा है, उसे लेखनी दी है। अनुभूतियाँ प्रत्येक मानव हृदय को समय-समय पर झकझोरती हैं, किन्तु कोई विरला ही उन अनुभूतियों को अभिव्यक्त करने में समर्थ होता है। जो अनुभूतियों का प्रगटीकरण सहज भाव में करता है, वही आम आदमी का कवि कहलाता है। श्री जगमोहन कुशवाहा ने अपनी चिंतन दिशाओं से मानवीय परिस्थितियों को जिस प्रकार से अपनी सहज मुक्त रचनाओं में व्यक्त किया है, वह प्रशंसनीय है। प्रस्तुत संग्रह में जहाँ मानवीय सरोकारों को निभाया गया है वहीं आत्मीय रिश्तों की खूबसूरती को भी उत्कृष्टता से प्रस्तुत किया गया है। सभी रचनाएँ मानवीय भावनाओं से ओत-प्रोत हंै। जिससे कवि की उत्कृष्ट लेखनी का सहज ही अंदाज लगाया जा सकता है। जो पाठकों को निश्चय ही तृप्त करने में सफल होगी। यह काव्य संग्रह प्रेममयी काव्याकाश में अपना स्थान निश्चित करेगा, ऐसी आशा है। कवि का प्रयास सार्थक सिद्ध होगा। उपलब्धि के रूप में ‘मेरे अल्फाज़ तुम्हारे साथ’ पाठकों के समक्ष जाकर उनके चिन्तनीय भावों की अभिव्यक्ति प्रस्तुत करेगी। यह पुस्तक पाठकों को अवश्य पसंद आयेगी क्योंकि इसकी हर रचना हृदयस्पर्शी है। इस पुस्तक को साहित्य जगत में यथोचित स्थान मिले। यही कामना है।  डाॅ. सुधाकर आशावादी |

রেটিং ও পর্যালোচনাগুলি

৫.০
১৮টি রিভিউ

ই-বুকে রেটিং দিন

আপনার মতামত জানান।

পঠন তথ্য

স্মার্টফোন এবং ট্যাবলেট
Android এবং iPad/iPhone এর জন্য Google Play বই অ্যাপ ইনস্টল করুন। এটি আপনার অ্যাকাউন্টের সাথে অটোমেটিক সিঙ্ক হয় ও আপনি অনলাইন বা অফলাইন যাই থাকুন না কেন আপনাকে পড়তে দেয়।
ল্যাপটপ ও কম্পিউটার
Google Play থেকে কেনা অডিওবুক আপনি কম্পিউটারের ওয়েব ব্রাউজারে শুনতে পারেন।
eReader এবং অন্যান্য ডিভাইস
Kobo eReaders-এর মতো e-ink ডিভাইসে পড়তে, আপনাকে একটি ফাইল ডাউনলোড ও আপনার ডিভাইসে ট্রান্সফার করতে হবে। ব্যবহারকারীর উদ্দেশ্যে তৈরি সহায়তা কেন্দ্রতে দেওয়া নির্দেশাবলী অনুসরণ করে যেসব eReader-এ ফাইল পড়া যাবে সেখানে ট্রান্সফার করুন।